ओप्पो ए9 2020 वनीला मिंट कलर वेरिएंट को भारत में लॉन्च कर दिया गया है।फोन में ओक्टा कोर क्वालकम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर है साथ ही वाटरड्रॉप स्टाइल डिस्प्ले नॉच है।
Oppo A9 2020 Vanilla Mint वेरिएंट को नैनो ऑप्टिकल कलर लाइट तकनीक से बनाया गया
Oppo A9 2020 को नए अवतार में भारतीय मार्केट में उतारा गया है। कंपनी ने ओप्पो ए9 2020 के वनिला मिंट कलर वेरिएंट को भारत में लॉन्च किया है। बता दें कि चार रियर कैमरे वाला ओप्पो ए9 2020 पहले से मार्केट में मरीन ग्रीन और स्पेस पर्पल रंग में पहले से उपलब्ध है। Oppo के इस फोन को सितंबर महीने में लॉन्च किया गया था। अब कंपनी ने एक नए वेरिएंट को लॉन्च करके ग्राहकों को नया विकल्प दे दिया है। दावा किया गया है कि वनीला मिंट कलर वेरिएंट 3डी ग्रेडिएंट बैक डिजाइन पर ग्रीनिश ब्लू कलर की झलक के साथ आता है। इसे नैनो ऑप्टिकल कलर लाइट तकनीक से बनाया गया है। फोन के हार्डवेयर की बात की जाए तो इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। ओप्पो ए9 2020 हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर और वाटरड्रॉप स्टाइल डिस्प्ले नॉच के साथ आता है।
याद रहे कि Oppo A9 2020 को भारत में 16,990 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। हालांकि, इसके दाम में 1,000 रुपये की कटौती की गई थी।
Oppo A9 2020 के पिछले हिस्से में चार रियर कैमरे दिए गए हैं। Oppo A9 2020 में प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम शूटर और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर कैमरा सेटअप का हिस्सा हैं। आइए अब बात करते हैं ओप्पो ए9 2020 के फ्रंट कैमरा की।
ओप्पो ए9 2020 में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। ओप्पो ए9 2020 में 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज है। फोन में 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। इसके अलावा फोन डॉल्बी एटमस सपोर्ट और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।
Oppo A9 2020 Vanilla Mint price in India
ओप्पो ए9 2020 के वनिला मिंट कलर वेरिएंट की कीमत 15,990 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम वेरिएंट का है। फोन के 8 जीबी रैम वेरिएंट को 18,490 रुपये में बेचा जाएगा। दोनों ही वेरिएंट ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन मार्केट में उपलब्ध होंगे। इसके अलावा एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड के साथ 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा।याद रहे कि Oppo A9 2020 को भारत में 16,990 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। हालांकि, इसके दाम में 1,000 रुपये की कटौती की गई थी।
Oppo A9 2020 specifications
ओप्पो ए9 2020 डुअल सिम कनेक्टिविटी के साथ आता है। यह एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0.1 पर चलेगा। ओप्पो ए9 2020 में 6.5 इंच का डिस्प्ले है। स्क्रीन में वाटरड्रॉप नॉच है और यह गोरिल्ला ग्लास 3+ प्रोटेक्शन से लैस है। नए ओप्पो फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ 5,000 एमएएच की बैटरी है।Oppo A9 2020 के पिछले हिस्से में चार रियर कैमरे दिए गए हैं। Oppo A9 2020 में प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम शूटर और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर कैमरा सेटअप का हिस्सा हैं। आइए अब बात करते हैं ओप्पो ए9 2020 के फ्रंट कैमरा की।
ओप्पो ए9 2020 में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। ओप्पो ए9 2020 में 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज है। फोन में 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। इसके अलावा फोन डॉल्बी एटमस सपोर्ट और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।
key Specs
- Display6.53-inch (1080x2340)
- ProcessorMediaTek Helio P70
- Front Camera16MP
- Rear Camera16MP + 2MP
- RAM4GB
- Storage128GB
- Battery Capacity4020mAh
- OSAndroid Pie
- Market StatusReleased
- Release DateApril 2019
- Official Websiteoppo.com
