Realme ने फोरम पोस्ट पर घोषणा की है कि Realme C2 को मिला अपडेट बैच बनाकर रोल आउट किया गया है। रियलमी सी2 को मिले अपडेट के बारे में जानें।
Realme C2 Update: रियलमी सी2 को मिला नया अपडेट
क्विक लिंक
इस आर्टिकल में
Realme C2 Update: भारत में रह रहे रियलमी सी2 यूज़र्स को दिसंबर 2019 ओटीओ अपडेट मिलने लगा है। Realme C2 को मिला अपडेट नवंबर सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है। Realme ब्रांड के इस स्मार्टफोन को मिले लेटेस्ट अपडेट का वर्जन नंबर RMX1941EX_11_A.20 है। एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के अलावा टच को लेकर आ रही समस्या को भी नए अपडेट के साथ फिक्स किया गया है। याद करा दें कि रियलमी सी2 के लिए पिछले अपडेट के साथ अक्टूबर 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच, डार्क मोड और अपडेटेड चार्जिंग एनिमेशन सेटिंग को फोन के लिए जारी किया गया था।
Realme ने फोरम पोस्ट पर घोषणा की है कि Realme C2 को मिला अपडेट बैच बनाकर रोल आउट किया गया है। इस बात को सुनिश्चित करने के लिए कि अपडेट में कोई क्रिटिकल बग नहीं है शुरुआत में अपडेट केवल सीमित यूज़र्स के लिए उपलब्ध होगा। अगर कोई बग नहीं मिला तो अगले कुछ दिनों में सभी यूज़र्स के लिए अपडेट को जारी कर दिया जाएगा।
जैसा कि हमने आपको बताया कि Realme C2 दिसंबर 2019 ओटीए अपडेट नवंबर सिक्योरिटी पैच और टच रिस्पॉन्स में आ रही समस्या में सुधार के साथ आ रहा है। Oppo ने अपनी नई कस्टम स्किन ColorOS 7 को भारत में लॉन्च कर दिया है, बता दें कि Android 10 पर आधारित होगा कलरओएस 7। रियलमी द्वारा जारी रोडमैप के अनुसार, रियलमी सी2 को 2020 की तीसरी तिमाही में कलरओएस 7 अपडेट मिलेगा।
रियलमी सी2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 2.2 है। इसके साथ जुगलबंदी में एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेंसर काम करेगा। सेल्फी के लिए हैंडसेट में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर है। सेल्फी कैमरा एआई से लैस है जिससे बेहतर सेल्फी लेने में मदद मिलती है। हैंडसेट एआई फेस अनलॉक से लैस है।
Realme फोन की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैंडसेट का हिस्सा हैं। फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है और डाइमेंशन 154.3x73.7x8.5 मिलीमीटर।
Realme ने फोरम पोस्ट पर घोषणा की है कि Realme C2 को मिला अपडेट बैच बनाकर रोल आउट किया गया है। इस बात को सुनिश्चित करने के लिए कि अपडेट में कोई क्रिटिकल बग नहीं है शुरुआत में अपडेट केवल सीमित यूज़र्स के लिए उपलब्ध होगा। अगर कोई बग नहीं मिला तो अगले कुछ दिनों में सभी यूज़र्स के लिए अपडेट को जारी कर दिया जाएगा।
जैसा कि हमने आपको बताया कि Realme C2 दिसंबर 2019 ओटीए अपडेट नवंबर सिक्योरिटी पैच और टच रिस्पॉन्स में आ रही समस्या में सुधार के साथ आ रहा है। Oppo ने अपनी नई कस्टम स्किन ColorOS 7 को भारत में लॉन्च कर दिया है, बता दें कि Android 10 पर आधारित होगा कलरओएस 7। रियलमी द्वारा जारी रोडमैप के अनुसार, रियलमी सी2 को 2020 की तीसरी तिमाही में कलरओएस 7 अपडेट मिलेगा।
Realme C2 स्पेसिफिकेशन
डुअल सिम (नैनो) रियलमी सी2 एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 पर चलता है। इसमें 6.1 इंच का एचडी+ (720x1560 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। हैंडसेट पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। रैम के दो विकल्प हैं- 2 जीबी और 3 जीबी।रियलमी सी2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 2.2 है। इसके साथ जुगलबंदी में एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेंसर काम करेगा। सेल्फी के लिए हैंडसेट में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर है। सेल्फी कैमरा एआई से लैस है जिससे बेहतर सेल्फी लेने में मदद मिलती है। हैंडसेट एआई फेस अनलॉक से लैस है।
Realme फोन की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैंडसेट का हिस्सा हैं। फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है और डाइमेंशन 154.3x73.7x8.5 मिलीमीटर।
- खूबियां
- Beautiful design
- Up-to-date software
- Very good battery life
- कमियां
- Below-average cameras
- Weak performance