WhatsApp: गूगल सर्च में मिल रहा है व्हाट्सएप के प्राइवेट ग्रुप का लिंक

फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी व्हाट्सएप हमेशा से मजबूत सिक्योरिटी का दावा करती रही है लेकिन हर बार व्हाट्सएप की सिक्योरिटी पर सवाल खड़े होते रहे हैं। इस वक्त आपके व्हाट्सएप ग्रुप की चैटिंग बेहद ही खतरे में है। हम ऐसे इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि आपके व्हाट्सएप ग्रुप का लिंक गूगल सर्च पर मिल रहा है। ऐसे में कोई भी आपके उस ग्रुप को ज्वाइन कर सकता है। 
अंग्रेजी वेबसाइट मदरबोर्ड (Motherboard) की रिपोर्ट के मुताबिक गूगल सर्च पर उन निजी व्हाट्सएप ग्रुप का भी इनवाइट लिंक मिल रहा है, हालांकि इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद गूगल ने व्हाट्सएप ग्रुप का इनवाइट लिंक का रिजल्ट दिखाना बंद कर दिया है। 
ये भी पढ़ें:-Samsung Galaxy S10, Galaxy S10+ और Galaxy S10e मिल रहे हैं सस्ते में, 29,000 रुपये तक की छूट

व्हाट्सएप की इस खामी का फायदा उठाकर दुनिया का कोई भी आपके पारिवारिक ग्रुप या निजी व्हाट्सएफ ग्रुप ज्वाइन कर सकता था। मदरबोर्ड ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है, वे गूगल पर मिले एक ग्रुप लिंक की मदद से एक ग्रुप ज्वाइन करने में कामयाब रहे और ग्रुप के सभी मेंबर का नंबर देखने में सफल रहे।

ये भी पढ़ें:-SAMSUNG GALAXY A71 VS REDMI K20 PRO: आइये जानें कौन सा स्मार्टफोन जंग में है आगे
पत्रकार जॉर्डन विल्डॉन ने इसकी जानकारी देते हुए कहा, 'आपका व्हाट्सएप ग्रुप चैट उतना सुरक्षित नहीं है, जितना सुरक्षित आप उसे समझते हैं। 5 मिनट गूगल पर सर्च करके दुनिया का कोई भी इंसान आपके निजी ग्रुप को ज्वाइन कर सकता है।' वहीं एप रिवर्स इंजीनियर जेन वोंग के मुताबिक गूगल पर site: chat.whatsapp.com सर्च करने पर करीब 4,70,000 रिजल्ट्स मिल रहे थे जिसमें ग्रुप का इनवाइट लिंक भी शामिल था।

ये भी पढ़ें:-ANDROID 11 की पहली झलक आई सामने, कुछ ऐसे हो सकते हैं नए बदलाव
इस मामले पर व्हाट्सएप के एक प्रवक्ता ने कहा है कि जिन व्हाट्एप ग्रुप के इनवाइट लिंक को किसी सोशल मीडिया साइट या गूगल पर पर शेयर किया है उन्हीं ग्रुप के लिंक गूगल पर मिल रहे हैं। ऐसे में यह यूजर्स की जिम्मेदारी है कि वे अपने किसी ग्रुप का इनवाइट लिंक सार्वजनिक करते हैं या निजी रखते हैं।
Param Sharma

दुनियाभर की लेटेस्ट tech news और reviews के साथ best recharge, पॉप्युलर मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव offers के लिए हमें फेसबुक, ट्विटर पर फॉलो करें।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post