Samsung Galaxy Note 10 Lite की कीमत लॉन्च से पहले लीक।

Samsung Galaxy Note 10 Lite की कीमत 629.99 यूरो होगी। रिपोर्ट में पहले कहा गया था कि यह जर्मनी में 670 यूरो में लॉन्च किया जाएगा। ऐसा ज़्यादा टैक्स और ड्यूटी के कारण होगा।




Samsung Galaxy Note 10 Lite को इस महीने लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इससे पहले स्मार्टफोन की कीमत इंटरनेट पर लीक हो गई है।  WinFuture की जिस रिपोर्ट में फोन के रेंडर्स (ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें) सार्वजनिक किए गए थे। अब इस रिपोर्ट में सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट की कीमत का भी ज़िक्र है। रिपोर्ट की मानें तो गैलेक्सी नोट 10 लाइट की कीमत 629.99 यूरो होगी। गौर करने वाली बात है कि यह कीमत आइबेरियन पेनिनसुला के लिए है। अन्य यूरोपीय देशों में ज़्यादा टैक्स और ड्यूटी के कारण दाम अधिक हो सकता है।

ये भी पढ़ें:- Vivo X30 सीरीज़ ने दी दस्तक, पावरफुल कैमरे के साथ है दमदार स्पेसिफिकेशन्स।

WinFuture की रिपोर्ट को अपडेट किया गया है। अपडेट के बाद रिपोर्ट में दावा है कि Samsung Galaxy Note 10 Lite की कीमत 629.99 यूरो होगी। रिपोर्ट में पहले कहा गया था कि यह जर्मनी में 670 यूरो में लॉन्च किया जाएगा। ऐसा ज़्यादा टैक्स और ड्यूटी के कारण होगा। 
नई कीमत Iberian Peninsula क्षेत्र की है जो यूरोप के दक्षिण-पश्चिमी तरफ मौज़ूद है। फिलहाल, इस फोन को भारत में लॉन्च किए जाने के संबंध में कुछ नहीं बताया गया है। अगर यह लॉन्च होता है तो कीमत इसी के आसपास होगी।

ये भी पढ़ें:- किसी की दुर्घटना होने पर बिना उसका फोन अनलॉक किए, कैसे करें उसके घरवालों को सूचित, जरूर पढ़ें यह काम की टिप्स।

हाल ही में Galaxy Note 10 Lite के लीक रेंडर्स में फोन ब्लैक, रेड और व्हाइट ग्रेडिएंट फिनिश के साथ नज़र आया था। रेंडर्स से इशारा मिलता है कि फोन फ्लैट होल-पंच डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। व्हाइट मॉडल में एस पेन ब्लू फिनिश के साथ नज़र आ रहा है।

ये भी पढ़ें:- यहां से सबसे कम कीमत में खरीदें इलेक्ट्रिक हीटर और गीज़र।

अहम स्पेसिफिकेशन की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट एक्सीनॉस 9810 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 32 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ आएगा। सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट की बिक्री 27 दिसंबर से शुरू होने की उम्मीद है। इस फोन का एक अहम फीचर S Pen होगा। फोन में ब्लूटूथ 5.1 सपोर्ट होने की जानकारी मिली है।
https://amzn.to/2sRmPhs

                 https://amzn.to/2sRmPhs
Param Sharma

दुनियाभर की लेटेस्ट tech news और reviews के साथ best recharge, पॉप्युलर मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव offers के लिए हमें फेसबुक, ट्विटर पर फॉलो करें।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post