फरवरी 2020 में Samsung, Realme, Xiaomi और Poco के ये स्मार्टफोन होंगे लॉन्च

स्मार्टफोन कंपनियां तेजी से नए साल में अपने पोर्टफोलियों को बढ़ाने में लगी हुई हैं। अगले महीने फरवरी में Samsung, Realme और Poco समेत कई स्मार्टफोन लॉन्च होंगे। इनमें Samsung Galaxy S20, Samsung Galaxy Z Flip, Realme C3 जैसे कई डिवाइस अगले महीने फरवरी में लॉन्च हो सकते हैं। हम आपको यहां इसी से संबंधित जानकारी दे रहे हैं।

स्मार्टफोन कंपनियां तेजी से नए साल में अपने पोर्टफोलियों को बढ़ाने में लगी हुई हैं। अब नए साल 2020 के जनवरी महीने के खत्म होने में कुछ ही दिन बचे हैं। अगला महीना फरवरी का है और ऐसे में कई स्मार्टफोन कंपनियों ने अपने नए फोन को लॉन्च करने की पूरी तरह से तैयारी कर ली है। अगले महीने फरवरी में Samsung, Realme और Poco समेत कई स्मार्टफोन लॉन्च होंगे। इनमें Samsung Galaxy S20, Samsung Galaxy Z Flip, Realme C3 जैसे कई डिवाइस अगले महीने फरवरी में लॉन्च हो सकते हैं। हम आपको यहां इसी से संबंधित जानकारी दे रहे हैं।

अपकमिंग स्मार्टफोन जो फरवरी 2020 में लॉन्च होंगे

Samsung Galaxy S20 सीरीज

अभी तक की लीक रिपोर्ट के मुताबिक Galaxy S11 को रिनेम करके Samsung Galaxy S20 के नाम से पेश किया जा सकता है। कंपनी इस फोन में 108मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दे सकती है। फोन में 6.9इंच डिस्प्ले के साथ 1440×3200 पिक्सल्स का रिजॉल्यूशन हो सकता है। कंपनी इसमें 5,000mAh बैटरी के साथ Qualcomm Snapdragon 855 दे सकती है।  

Samsung Galaxy Z Flip

सैमसंग अगले महीने अपने न्यू फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Flip को लॉन्च कर सकती है। इसे 11 फरवरी को Galaxy S20 सीरीज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन में कंपनी ड्यूल कैमरा सेटअप दे सकती है। फोन में 6.7इंच फ्लेक्सिबल डायनामिक एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन को वायरलैस चार्जिंग और रिवर्स वायरलैस चार्जिंग के साथ लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी फोन में 3,500mAh बैटरी दे सकती है।

Realme C3

Realme फरवरी महीने में एक न्यू मिड रेंज डिवाइस को पेश कर सकती है। इसे Realme C3 के नाम से मार्केट में पेश किया जा सकता है। इस फोन को 5फरवरी को लॉन्च किया जा सकता है। लीक रिपोर्ट के मुताबिक डिवाइस में 6.22-inch IPS LCD डिस्प्ले के साथ बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। कंपनी फोन में 2.3GHz octa-core Cortex A53 प्रोसेसर के साथ MediaTek Helio P35 चिपसेट दे सकती है।

Poco X2

Poco X2 को भी अगले महीने फरवरी 2020 में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन को 21,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी फोन में 6.3-inch IPS LCD डिस्प्ले के साथ FHD+ रिजॉल्यूशन दे सकती है।

Xiaomi Mi 10

Xiaomi Mi 10 को ऑक्टा कोर एसओसी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसे एंड्रॉइड 10 के साथ पेश किया जा सकता है। इस फोन को 11 फरवरी 2020 को लॉन्च किए जाने की खबर है। फोन में 8जीबी रैम के साथ 128GB स्टोरेज और Snapdragon 865 SoC दिया जा सकता है।
दोस्तों हम कोसिस करते हैं आपको नए नए गैजेट्स मोबाइल्स और लैपटॉप्स के बारे में बताने के लिए,और टेक खबरों को आपतक पहुंचने के लिए , हमारे साथ जुड़ने के लिए सब्स्क्रिब कीजिये हमारे ब्लॉग को,
Param Sharma

दुनियाभर की लेटेस्ट tech news और reviews के साथ best recharge, पॉप्युलर मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव offers के लिए हमें फेसबुक, ट्विटर पर फॉलो करें।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post