Xiaomi Mi 10 स्मार्टफोन 108मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Xiaomi Mi 10 Launched: Xiaomi Mi 10 स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन Mi 9 का अपग्रेडिड स्मार्टफोन है। कंपनी ने अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन Mi 10 में 108 मेगापिक्सल सेंसर के साथ Wi-Fi 6 दिया है। कंपनी ने इस डिवाइस को Qualcomm Snapdragon 865 चिपसेट के साथ लॉन्च किया है। Mi 10 को 6.7-inch AMOLED डिस्प्ले के साथ लेटेस्ट एंड्रॉइड 10 OS के साथ लॉन्च किया गया है।

Xiaomi Mi 10 Launched: Xiaomi Mi 10 स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन Mi 9 का अपग्रेडिड स्मार्टफोन है। कंपनी ने अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन Mi 10 में 108 मेगापिक्सल सेंसर के साथ Wi-Fi 6 दिया है। कंपनी ने इस डिवाइस को Qualcomm Snapdragon 865 चिपसेट के साथ लॉन्च किया है। Mi 10 को 6.7-inch AMOLED डिस्प्ले के साथ लेटेस्ट एंड्रॉइड 10 OS के साथ लॉन्च किया गया है। हम आपको यहां Xiaomi Mi 10 से संबंधित जानकारी दे रहे हैं।

Xiaomi Mi 10 प्राइस डिटेल्स

Xiaomi Mi 10 की कीमत की बात करें तो इसे कंपनी ने CNY 3999 की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। यह कीमत भारतीय रुपये के हिसाब से 40,910 रुपये होती है। यह कीमत इसके 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज की है। इसके 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल को  CNY 4,299 की कीमत में खरीदा जा सकता है। भारतीय रुपये में यह कीमत 43,980 रुपये होती है। इसका एक हाई एंड वेरिएंट है जिसे CNY 4,699 की कीमत में लॉन्च किया गया है। यह कीमत इसके  12GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की है। भारतीय रुपये में यह कीमत 48,080 रुपये होती है।

ये भी पढ़ें:-डिस्काउंटेड कीमत में मिल रहे हैं वीवो के स्मार्टफोन जानें बेस्ट डील्स

Xiaomi Mi 10 full specifications, features

कंपनी ने फोन में 6.7-inch AMOLED डिस्प्ले दी है, जो 1,120 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। कंपनी ने डिवाइस में सिंगल होल पंच डिस्प्ले डिजाइन दिया है। स्मार्टफोन का पैनल 90Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग सपोर्ट के साथ आता है। कंपनी ने फोन में Qualcomm Snapdragon 865 चिपसेट दिया है। 

ये भी पढ़ें:-iQoo 3 आ रहा है भारत, स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर होगी खासियत

कंपनी ने फोन में 4,780mAh  की बैटरी दी है। यह फोन 30W वायर्ड फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इसमें 10W  रिवर्स वायरलैस चार्जिंग का फीचर भी है। कंपनी ने इसके बैक में चार कैमरे (108MP+13MP+2MP+2MP) दिए हैं। फोन 8K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

दोस्तों हम कोसिस करते हैं आपको नए नए गैजेट्स मोबाइल्स और लैपटॉप्स के बारे में बताने के लिए,और टेक खबरों को आपतक पहुंचने के लिए , हमारे साथ जुड़ने के लिए सब्स्क्रिब कीजिये हमारे ब्लॉग को,
Param Sharma

दुनियाभर की लेटेस्ट tech news और reviews के साथ best recharge, पॉप्युलर मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव offers के लिए हमें फेसबुक, ट्विटर पर फॉलो करें।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post